कोटद्वार-पौड़ी

सक्षम ने की कोटद्वार नगर निगम में कार्यकारिणी गठित, कर्नल बीबी ध्यानी को संयोजक की जिम्मेदारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन संयोजक सेवानिवृत्त कर्नल बीबी ध्यानी के संयोजन में विधिवत रूप किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी ने कहा कि सक्षम के माध्यम से दिव्यांगो की सेवा करना राष्ट्र की सेवा के बराबर है। इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से अपनी-अपनी सेवाएं प्रदान करनी होंगी।
पदमपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक में सक्षम के जिलाध्यक्ष कपिल रतूड़ी की देखरेख में नगर निगम कोटद्वार की कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया है। कोटद्वार नगर निगम कार्यकारिणी में कर्नल बीबी ध्यानी के संयोजन में अध्यक्ष पद पर योगम्बर सिंह रावत, उपाध्यक्ष पद पर बलवान सिंह रावत व आकाश बडोला, सचिव पद पर शशिभूषण अमोली, सह सचिव पद पर सुरेश रावत, कोषाध्यक्ष पद पर विजय सुन्दरियाल, महिला प्रमुख पद पर श्रीमती नीमा नैनवाल, प्रचार प्रमुख पद पर विमल ध्यानी, युवा प्रमुख पद पर प्रणव राज बमराडा, युवा सह प्रमुख पद पर विनय बड़थ्वाल, युवा सचिव पद पर शुभम सुन्दरियाल को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। सक्षम के जिलाध्यक्ष कपिल रतूड़ी ने कहा कि सक्षम उत्तराखंड में दिव्यांगों के हितों के लिये प्रयासरत है और कोटद्वार नगर निगम से दिव्यांगो के हितों के लिये बेहतरीन प्रयास किये जा सकते है। उन्होंने नगर निगम कोटद्वार संयोजक कर्नल बीबी ध्यानी को सक्षम की कार्यकारिणी का विस्तार की जिम्मेदारी सौपते हुए कहा कि उनके संयोजन में सक्षम को अनुभव का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर नवनियुक्त सक्षम के नगर अध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत ने कहा कि जनसेवा के रूप में उन्हें दिव्यांगो की सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है जिसे वे पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे। सक्षम नगर निगम के सचिव व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जुड़े शशिभूषण अमोली ने कहा कि कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत निवासरत सभी दिव्यांगों को उनका हक सक्षम के माध्यम से दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर सक्षम के गढ़वाल मंडल संजोयक दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल कपिल रतूड़ी के सानिध्य में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के ब्लॉको व नगर तक सक्षम की कार्यकारिणी गठित हो चुकी है और पौड़ी जिले के समस्त कार्यकर्ताओ की बदौलत सक्षम आज प्रदेश ही नही बल्कि राष्ट्रीय पटल पर भी आच्छादित है। बैठक में सामाजिक दूरी का पालन करते हुये संचालन सक्षम के जिला सह सचिव हेमन्त मंजेडा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!