समाजसेवी डा. सुरेंद्र लाल आर्य को मिला आर्यावर्त सर्वोदय भूषण सम्मान

Spread the love

अमरोहा में आयोजित समारोह में जनसेवा के लिए किया गया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी डा. सुरेंद्र लाल आर्य को अमरोहा में आयोजित समारोह में आर्यावर्त सर्वोदय भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान निरंतर जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया गया।


समारोह में सार्वदेशिक (अंतरराष्ट्रीय) आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश, राष्ट्र निर्माण पार्टी दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री ठाकुर विक्रम सिंह तथा आर्यावर्त जन उत्थान न्यास अमरोहा के प्रबंध न्यासी प्रो. अशोक रुस्तगी आर्य ने डा. सुरेंद्र लाल आर्य को सम्मान प्रदान किया। डा. सुरेंद्र लाल आर्य स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त होने के बाद से लगातार सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। जरूरतमंदों की सहायता के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रियता को देखते हुए आर्यावर्त जन उत्थान न्यास की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों और सामाजिक संगठनों ने डा. सुरेंद्र लाल आर्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *