श्रीनगर गढ़वाल : एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार और लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।

छात्रों ने सीबीसीएस के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्पेशल बैक परीक्षा में कम से कम तीन विषयों की परीक्षा देने की अनुमति देने, परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने, मार्कशीट और डिग्री के कागजों की गुणवत्ता में सुधार करने, बैक परीक्षा के परिणाम समय पर घोषित करने और बैक परीक्षा से संबंधित पोर्टल में आवश्यक संशोधन करने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी ने मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। (एजेंसी)