श्रीनगर में निकाली श्रीराम की भव्य बरात

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन सीता विवाह का मंचन किया गया। इससे पहले भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शुरू हुई राम बरात नगर के मुख्य मार्गों से होकर रामलीला मैदान पहुंची। इस बार राम बरात में श्रीराम घोड़े पर सवार होकर निकले।

झांकी की जिम्मेदारी हिमांशु अग्रवाल को सौंपी गई थी। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने जगह-जगह राम बरात का स्वागत किया। मंचन के दौरान सीता विवाह की सभी परंपराओं का निर्वहन किया गया। सीता और राजा जनक के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया। सीता के विदाई प्रसंग में ‘ऐ पिताजी, तुम्हारी दुलारी सिया आज रो-रोकर तुमसे जुदा हो रही है’ और राजा जनक के ‘आ मिल लो गले से ऐ प्यारी सिया’ जैसे गानों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा, विजय रावल, संजय गुप्ता, बुद्धिबल्लभ उनियाल, हरिप्रसाद उनियाल, वीरेंद्र रतूड़ी और अरुण बडोनी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *