श्रीनगर पहुंची पदयात्रा, हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सिमली बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने व बेस अस्पताल का शासनादेश जारी करने की मांग के लिए सिमली से देहरादून के लिए चली पदयात्रा मंगलवार देर शाम श्रीनगर पहुंची। इस दौरान गोला पार्क में आइसा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया व उनकी मांग को समर्थन दिया।


बेस अस्पताल संघर्ष समिति सिमली-कर्णप्रयाग की ओर से निकाली गई पदयात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि सिमली अस्पताल को बेस अस्पताल बनाए जाने का शासनादेश अभी तक शासन से जारी नहीं हो पाया है। इस कारण वहां पर लोगों को उपचार की पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। आइसा छात्र संगठन से जुड़े छात्रों एवं महिला मंच की ओर से सरस्वती देवी ने समिति को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष से अधिक समय बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है। पदयात्रा में महेश प्रसाद डिमरी, देवेंद्र सिंह नेगी, भास्करानंद डिमरी, प्रकाश सेमवाल, सुरेंद्र बहुगुणा, जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूरी, पवन डिमरी आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *