कोटद्वार-पौड़ी

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार नगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। लेकिन, पहले चुनाव और अब कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश में विकास की गति धीमी है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 6 साल और प्रदेश सरकार के 3 वर्षों के विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अंदर केंद्र सरकार द्वारा कई सारी महत्वपूर्ण विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें ऑल वेदर रोड़, ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन जैसे बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन विकास योजनाओं से देश की सीमाएं भी मजबूत होंगी और उत्तराखंड के लोगों के जीवन के अंदर बड़ा बदलाव आएगा। जिससे प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी और प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर चलेगा। वही राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रदेश की जनता के लिए चलाई जा रही हैं, जिससे प्रदेश की जनता आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रही है। वही दूसरे सत्र का शुभारंभ डॉ. संजय ने किया गया। तीसरे सत्र में राज्यमंत्री विनोद आर्य, चौथे सत्र में लोकेंद्र अंथवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और पार्टी संगठन कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कंडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, चंद्र मोहन जसोला, गौरव जोशी, प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो अमित भारद्वाज, नवल किशोर, लता बलूनी, सिमरन बिष्ट, गायत्री भट्ट, विनीता भट्ट, मंजू जखमोला, मंजू जोशी, सतीश गौड़, दर्शन सिंह बिष्ट, कैलाश खुल्बे, अंशुल बुडकोटी, प्रकाश बलोदी, मंदीप, सुनील गोयल, धर्मवीर गुसाईं, पंकज भाटिया, मानेश्वरी बिष्ट, सुनीता कोटनाला, पूनम थपलियाल, रानी नेगी, रामकुमार अग्रवाल, रजनीश चौधरी, सुरेंद्र बिजल्वाण, कुलदीप अग्रवाल, संजय नेगी, मोहमद कासिफ, अरुण डोबरियाल, त्रिलोक रावत, दिनेश बौंठियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!