नई टिहरी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन नई टिहरी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संजय उनियाल अध्यक्ष और देवेंद्र राणा सचिव चुने गए। बौराड़ी में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया।
संघ के सचिव राणा ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों ने फुटबॉल में युवाओं की रुचि बढ़ाने और आगामी दिनों में होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा की। कहा कि जिला मुख्यालय के बौराड़ी में एक मात्र खेल मैदान है। मैदान का ड्रेनेज सिस्टम सही न होने के कारण खेल प्रतियोगिता के आयोजन में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
बताया कार्यकारिणी में हनुमंत महर संरक्षक, अबरार अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद राणा और राजीव को उपाध्यक्ष, अर्जुन बलूनी कोषाध्यक्ष, असद आलम को मीडिया प्रभारी, इमरान खान, सुशील कुमार, संजय घल्डियाल, अमूल्य पैन्यूली को सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर मानवेंद्र रावत, दर्शन गुसाईं, अजय पंवार, सुशील भट्ट आदि मौजूद रहे।