जौलीग्रांट। विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में खनन विभाग की ओर से तीन अवैध भंडारणों पर कार्रवाई करते हुए 80 हजार रुपये राजस्व वसूला गया। जिला खान अधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अठूरवाला में अवैध रूप से संचालित उपखनिज भंडारण का निरीक्षण किया गया। अवैध भंडारण करने वाले गुलफाम ट्रेडर्स, फुरकान ट्रेडर्स और जेके सैनी कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूला गया। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने कहा कि जिला खान अधिकारी के निर्देशानुसार अठूरवाला में तीन अवैध भंडारण पर कार्रवाई की गई है। जौलीग्रांट आदि स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।