Uncategorized

सराहनीय कार्यों पर किया पत्रवाहक महेन्द्र राम सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पत्रवाहक महेन्द्र राम को विभिन्न संगठनों ने उनके सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर सम्मानित किया है। वह घर-घर जाकर पूर्ण निष्ठा के साथ लोगों तक उनकी डाक कई दशकों से पहुंचा रहे हैं। गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडेय की सराहनीय पहल पर अपने कार्य के प्रति समर्पण से लंबे समय से लोगों तक डाक पहुंचा रहे पत्रवाहक महेन्द्र राम को विभिन्न संगठनों से स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कच्चाहारी कुटी में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि टकाना क्षेत्र में पत्रवाहक के रूप में तैनात महेन्द्र ने अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित किया है। वह रोज घर-घर जाकर लोगों तक उनकी डाक पहुंचाते हैं। इसके अलावा वह लोगों का नंबर लेकर उनसे संपर्क करते हुए घर तक पहुंचते हैं। इस अवसर पर महेन्द्र ने कहा कि कर्म ही पूजा है, उसका निर्वहन करना ही उनका कर्तव्य है। कहा काम छोटा हो या बड़ा उसे मन से करना चाहिए। जिससे जीवन में हमेशा सफलता मिलती है। कार्यक्रम में डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, डॉ. अशोक पंत, डॉ. दीप चौधरी, शिवराज सिंह अधिकारी, पीसी जोशी, जनार्दन उप्रेती, गोविंद सिंह बिष्ट, गंगादत्त जोशी, ललित राठौर, गोपाल दत्त सती, जगदीश जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!