सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मनाया बेरोजगार दिवस

पिथौरागढ़। थल मुवानी के युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बेरोजगार दिवस मनाया है। गुरुवार को मुवानी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ प्रतिनिधि हरीश बिष्ट के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूरे देश में कई युवा बेरोजगार हैं, इसे देखते हुए वह पीएम मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर रवीन्द्र मारकूना, नीरज कुमार भट्ट, दिवाकर सोनार, संजय बोहरा, कुंदन सिंह कार्की, संजय राज, गजेन्द्र बोहरा, मनोहर सिंह, दिगंबर सिंह कठायत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *