कोटद्वार-पौड़ी

सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ सत्याग्रह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। प्रदेश सरकार के दोहरी नीति के कारण समस्त चौबट्टाखाल विधानसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया।
राजपाल बिष्ट ने कहा कि जो हमारे प्रवासी भाई अन्य राज्यों से आ रहे है वे तो पूरी तरह कानून का पालन कर रहे है और 14 दिन अपने घरों से दूर क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे है। सत्ता के कुछ रसूखदार मंत्री दूसरे प्रदेशों से आकर सीधे जनता के बीच आ रहे है, एक देश में राजा के लिए अलग और प्रजा के लिए अलग कानून है क्या। राजा हो या प्रजा सबके लिए एक कानून होना चाहिए। रविवार को सत्याग्रह करने वालों में कीरत रावत, विकास रावत, पंकज पोखरियाल, रविन्द्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन02: कांग्रेस कार्यकर्ता सतपुली में सत्याग्रह करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!