कोटद्वार-पौड़ी

बलवन्त सिंह भारती को सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत स्मृति सम्मान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल सर्वोदय मंडल एवं मान सिंह रावत शशिप्रभा रावत सर्वोदय सेवा ट्रस्ट कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में राजेश्वरी करुणा बोक्षा जनजाति बालिका विद्यालय हलदुखाता में सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वोदय सेवक बलवन्त सिंह भारती को सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत स्मृति सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न चरखा, सम्मान पत्र व सम्मान राशि भेंट की गई।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ने व संचालन कैप्टन पीएल खंतवाल (सेनि.) ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा उत्तराखंड-2022 के यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष उत्तराखंड सर्वोदय मंडल इस्लाम हुसैन ने कहा कि स्वर्गीय मान सिंह रावत ने सही अर्थों में सर्वोदय का जीवन जिया। उन्होंने सर्वोदय एवं गांधी विचारों के प्रवाह के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जिसमें उनकी धर्म पत्नी सर्वोदय सेविका शशिप्रभा रावत भी साथ थीं। अतिविशिष्ट अतिथि मयंक खंतवाल संस्थापक समारंभ फाउंडेशन नई दिल्ली ने कहा कि स्व. मान सिंह रावत ने हलदुखाता में बोक्षा जनजाति बालिका विद्यालय की स्थापना कर जनजाति में शिक्षा का प्रकाश फैलाया। सभा को शशिप्रभा रावत, डॉ. मंजू कपरवान, शूरबीर खेतवाल, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ. अनुराग शर्मा, मंजू रावत, चक्रधर शर्मा “कमलेश”, भुवन पाठक, सत्यप्रकाश थपलियाल, डॉ. नंदकिशोर ढोंडियाल “अरुण”, रंजना रावत, प्रकाश कोठारी, डॉ. मनोरमा ढोंडियाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर शोभ, रीता इस्लाम, हरि सिंह रावत, गिरिराज सिंह रावत, प्रवेश नवानी, अजय पाल रावत, अजीत रावत, सूर्य नारायण पांडे, कर्नल बिमला रावत, नेत्र सिंह रावत, जनार्धन ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!