Uncategorized

सात कोराना योद्धाओं के नाम का प्रस्ताव भेजा, हरी झंडी मिलने पर 15 अगस्त को किया जाएगा सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। कोरोना संक्रमण के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम 15 अगस्त को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न व
सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए मु़ख्यालय को भेजे गए हैं। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने पर इन्हें 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। डीआइजी अरुण
मोहन जोशी ने बताया कि मुख्यालय की ओर से जनपद में कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम मांगे गए थे। चिह्नित कर
सात अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं। इनमें एलआइयू इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी का नाम पहले स्थान पर है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने कांटेक्ट ट्रेसिंग में अहम
भूमिका निभाई। दूसरे स्थान एसपी क्राइम व कोविड-19 कंट्रोल रूम के इंचार्ज लोकजीत सिंह का है। बीमार रहने के बावजूद उन्होंने पूरी निष्ठा से 24 घंटे मोर्चा
संभाला। तीसरे स्थान पर प्रशिक्षु आइपीएस भदाणो विशाखा अशोक का नाम है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने संक्रमण रोकने में अहम भूमिका निभाई। चौथे स्थान
पर चौकी प्रभारी आशारोड़ी जैनेंद्र सिंह राणा हैं, उन्होंने आशारोड़ी चौकी में वाहनों की चेकिंग, लॉकडाउन के दौरान बाहर से आने वाले लोगों के लिए भोजन की
व्यवस्था कराई। पांचवें स्थान पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी का नाम है। थानाध्यक्ष ने अपने स्टाफ को जरूरतमंद परिवारों के भरण-पोषण की
जिम्मेदारी सौंपी थी। छठे स्थान पर रायपुर के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत हैं। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को निजी खर्चे पर दूध और भोजन की व्यवस्था करवाई।
सातवें स्थान पर थानाध्यक्ष सेलाकुई विपिन बहुगुणा हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को रोकने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!