जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने रैतपुर पहुंचकर परिवार को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। कहा कि अनुसूचित जाति आयोग पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा।
रैतपुर में परिवार से मुलाकात करते हुए राजेश सिंह राजा कोली ने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। कहा कि पुलिस ने एक दलित परिवार के बेटे का उत्पीड़न किया। बेटा इतना मजबूर हो गया कि उसने अपनी जिंदगी तक खत्म कर दी। कहा कि दलित परिवार के युवाओं का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो इसके लिए वह पूरी गंभीरता से कार्य करेंगे। कहा कि इस संबंध में अनुसूचित जाति आयोग की सचिव कविता टम्टा की ओर से एसएसपी को पत्र भी भेजा गया है। पुलिस को मामले के निष्पक्ष जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं।