योगेश राणा प्रधानमंत्री व धु्रव शर्मा बनें सेनापति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवीन सत्र के लिए छात्र संसद का गठन किया गया। इस दौरान योगेश राणा को प्रधानमंत्री व ध्रुव शर्मा को सेनापति बनाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी की देखरेख में हुए चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए योगेश राणा व अनामिका सकलानी ने आवेदन किया। चुनाव प्रक्रिया मतदान के आधार पर की गई, जिसमें विद्यालय के कक्षा छह से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। चुनाव में योगेश राणा को 144 मत मिले, जबकि अनामिका को 120 मत मिले। सेनापति के पद पर ध्रुव शर्मा और आशुतोष रावत के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमें 57 वोट प्राप्त कर ध्रुव शर्मा ने जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *