डाकघर का टोल फ्री नंबर बताकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एक व्यक्ति को डाकघर से संबंधित जानकारी लेनी थी तो उसने डाकघर का टोल फ्री नंबर खोजना शुरु किया। टोल फ्री नंबर डाकघर का नहीं बल्कि साइबर ठग का निकला। साइबर ठग ने व्यक्ति से लाखों की ठगी कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आठ मार्च को कोटद्वार निवासी लक्ष्मण सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। तहरीर में कहा गया कि उन्हें डाकघर से संबंधित किसी योजना के बारे में जानकारी जुटानी थी। इसके लिए उन्होंने गुगल पर डाकघर का टोल-फ्री नंबर सर्च करना शुरु किया। उन्हें एक नंबर मिला, जिस पर काल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने स्वयं को डाकघर कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया। जिसके बाद व्यक्ति ने उन्हें कई योजनाएं बताई और उनसे एक लाख रुपये की ठगी की। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों व सर्विलांस के माध्यम से विवेचना शुरु की गई। तमाम जांच पड़ताल के बाद पुलिस टीम ने झारखंड में जिला जामताड़ा के ग्राम करमाटांडा निवासी सिराज अंसारी को गिरफ्तार किया है। बताया कि सिराज साइबर ठगी के एक अन्य मामले में मंडलकारा, जामताड़ा-झारखंड की जेल में निरुद्ध था। बताया कि उसे न्यायालय से बी-वारंट प्राप्त कर कोटद्वार लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *