बिग ब्रेकिंग

शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी, द्रास में पारा माइनस 24़2 डिग्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। जबर्दस्त बर्फबारी और बारिश के बीच चल रही शीतलहर ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख सहित पूरी कश्मीर घाटी में ठिठुरन बढ़ा दी है। सोमवार की रात लद्दाख के द्रास कस्बे में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 24़2 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी की बात करें तो, गुलमर्ग और पहलगाम में भीषण ठंड के साथ ही घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।
मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि गुलमर्ग में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से 10़6 डिग्री नीचे रहा। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10़4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान 0़2 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0़6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 1़7 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। कश्मीर में 40 दिन का ‘चिल्लई कलां’ सीजन 21 दिसंबर से शुरू हो गया। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है।
राजस्थान के अनेक इलाकों में कोहरे व सर्दी का दौर जारी है। राज्य में सोमवार रात सबसे कम तापमान करौली व चित्तौड़गढ़ में तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सीकर में 3़5 डिग्री, भीलवाड़ा में 4़4 डिग्री, बीकानेर में 5़0 डिग्री, फतेहपुर व अंता में 5़1 डिग्री, अलवर में 5़8 डिग्री, अलवर व सवाई माधोपुर में 6़0 डिग्री, गंगानगर में 6़1 डिग्री तथा चुरू व संगरिया में 6़5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर के कुछ भागों व कोटा संभाग में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा।
पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को जबर्दस्त ठंड रही और हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे सर्द इलाका रहा।
हिसार में न्यूनतम तापमान 4़7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान छह-छह डिग्री सेल्सियस तो गुरुग्राम में न्यूनतम पारा 6़9 डिग्री सेल्सियस रिकर्ड किया गया।
अंबाला में न्यूनतम तापमान 9़6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में बठिंडा सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5़4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद पठानकोट में न्यूनतम पारा 5़7 डिग्री और अमृतसर में 7़5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालंधर में न्यूनतम पारा 7़9 जबकि मोगा में 6़2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8़5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!