सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए दो जून को चयन ट्रायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पांचवीं सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दो जून को आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम के इंचार्ज एवं बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्याम सिंह डांगी ने बताया कि राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 22 जून से पंजाब के जालंधर में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा पांच जून को हल्द्वानी में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रखा गया है। उन्होंने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल से प्रत्येक भार वर्ग में एक-एक खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय चयन एवं वजन परीक्षण प्रक्रिया दो जून को राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम में संपन्न होगी। ट्रायल में सफल खिलाड़ी राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। श्याम सिंह डांगी ने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मूल अथवा स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र तथा सरकारी चिकित्सालय से जारी आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *