कोटद्वार-पौड़ी

छात्राओं को दिया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पुलिस की ओर से एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरुजी का साथ अभियान के तहत जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय की छात्राओं को पोक्सो ऐक्ट, साइबर सेफ, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण दिया गया।
सोमवार को महिला हेल्प लाइन प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक टीना रावत और पुलिस टीम द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार, जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय खैरासैंण में जाकर छात्राओं को जागरूक करते हुये आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। उक्त प्रशिक्षण में प्रशिक्षित महिला कार्मिकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी भी पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों पर वार करना आदि तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया। ताकि छात्राएं मुसीबत के समय खुद का बचाव कर सके। साथ ही पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किये गये। एसएसपी श्वेता चौबे ने स्कूली छात्राओं में सुरक्षा की भावना सुढृढ़ करने, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं, विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरुजी का साथ अभियान चलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!