मिलन समारोह में वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : घाड़ क्षेत्र के ग्राम सभा मथाणा में खत्री सालों समलौण एवं कल्याण समिति की ओर से मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिलन समारोह में गांव के समस्त सेवारत कर्मचारियों और प्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर आपसी स्नेह व भाईचारे का अनूठा उदाहरण पेश किया। इस मौके पर गाँव के सबसे उम्रदराज महिला और पुरुष के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त शिक्षक यशवंत सिंह खत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्राम सभा प्रधान संदीप बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सजीव खत्री ने समिति के उद्देश्य एवं कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि समारोह का मुख्य उद्देश्य गांव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को बढ़ावा देना है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ी रहे। इस अवसर समिति द्वारा पर मेधावी छात्र कांडई के गणेश सिंह, मथाना की छात्रा हिमानी, छात्र संजय सिंह और दिवांशु को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सबसे उम्रदराज पुरुष मथाणा निवासी 82 वर्षीय विक्रम सिंह बिष्ट और 85 वर्षीय महिला राजमती देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द खत्री व राजेश खत्री द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *