शेखर चंद्र जोशी बने एसोसिएशन के अध्यक्ष
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तरांचल फारेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की कोटद्वार व लैंसडौन इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। जिसमें शेखर चंद्र जोशी को एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस संबंध में एसोसिएशन के सदस्यों व पदाधिकारियों की हुई बैठक में चुनावी प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। इस दौरान अध्यक्ष के अलावा मनीष नेगी उपाध्यक्ष, दीपक रावत महामंत्री, मोहित सजवाण कोषाध्यक्ष और अमित बिष्ट संप्रेक्षक चुने गये। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष जमुना प्रसाद भट्ट, वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष राकेश वेदवाल और वाहन चालक संघ अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।