हरिद्वार में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे शिवभक्त

Spread the love

देहरादून।श्रावण मास की कांवड़ यात्रा का विधिवत आगाज आज बृहस्पतिवार से होगा। 11 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कांवड़ पटरी मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख घाटों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ अद्र्धसैनिक बल की तैनाती भी कर दी गई है। करीब छह हजार जवानों के अभेद्य सुरक्षा घेरे के बीच शिवभक्त अपने गंतव्यों की ओर रवाना होंगे। दरअसल, यात्रा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर लौटने लगे थे लेकिन कांवड़ यात्रा की शुरुआत आज से होगी। यात्रा के दौरान करोड़ों शिवभक्त गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। कांवड़ पटरी मार्ग पर लगातार पुलिस गश्त रहेगी जबकि ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन योजना लागू की गई है। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा, अग्निशमन व आपदा राहत दल भी अलर्ट मोड पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *