छात्रों ने टहनियां काटकर बनाया रास्ता, फिर गए स्कूल

Spread the love

उत्तरकाशी। अस्सी गंगा घाटी के सेक्कू गांव के लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीती बुधवार रात में गांव को जोड़ने वाली सड़क पर दोबारा भूस्खलन होने के कारण पेड़ गिर गए हैं। इससे बच्चों को सुबह गजोली हाईस्कूल जाने के लिए पेड़ की टहनियों को काटकर भूस्खलन वाले क्षेत्र से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ा। स्थानीय निवासी चत्तर सिंह राणा ने बताया कि सेक्कू गांव में स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर पहले भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग सहित सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बीते बुधवार को वहां से शिक्षकों की भूस्खलन जोन में जान जोखिम में डाल आवाजाही करते हुए तस्वीरें सामने आई थी। वहीं, बुधवार देर रात को दोबारा भूस्खलन होने के कारण अब वहां पर मलबा और बोल्डर के साथ पेड़ उखड़कर आए हैं। इससे सेक्कू से हाईस्कूल गजोली जाने वाले छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
वे पहले भूस्खलन क्षेत्र में पेड़ की टहनियों को काट रहे हैं। उसके बाद वे रास्ता बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही भूस्खलन वाले क्षेत्र में टहनियों को पकड़कर आवाजाही कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *