श्री अमरनाथ यात्रा 2026: पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से चौथा और जम्मू से पांचवा जत्था रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह

Spread the love

पहलगाम । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नुनवान और चंदनवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत की। वहीं, पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का चौथा जत्था रवाना किया गया। पहलगाम से अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो रही एक महिला श्रद्धालु ने कहा, “मैं दूसरी बार आई हूं और काफी उत्साहित हूं। बाबा का आशीर्वाद हम सभी पर है। हमारी सेना बहुत अच्छा काम कर रही है। इसमें कोई शक नहीं है। सेना हर स्तर पर सहयोग कर रही है। मैं बस यही चाहती हूं कि लोग भी सेना का पूरा सहयोग करें, क्योंकि यह बहुत जरूरी है।” पहलगाम से रवाना होने वाली एक अन्य महिला श्रद्धालु ने बताया, “मैं दिल्ली से आई हूं। मैंने वहां ऑफलाइन पंजीकरण कराया था। मुझे वहां किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। यहां भी एयरपोर्ट पर आसानी से आरएफआईडी मिल गया।”
इस बीच, जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था श्रीनगर के लिए रवाना किया गया। आईएएनएस से बातचीत में एक श्रद्धालु ने कहा कि यहां की सेवा-व्यवस्था बहुत अच्छी है और दोनों महंतों का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं जिस तरह से संचालित की जा रही हैं, उसे देखते हुए साधुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
श्रद्धालु ने आगे कहा कि प्रशासन और सरकार जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए बेहतर माहौल मिला है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां का शांतिपूर्ण वातावरण यह दर्शाता है कि सरकार और सुरक्षा बल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।
आईएएनएस से बातचीत में एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर की कृपा से ये व्यवस्थाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि प्रभु के आशीर्वाद से ऐसी व्यवस्थाएं आगे भी लगातार बनी रहें। बहुत बड़ा बदलाव आया है।”
उधर, सांबा में डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने अमरनाथ यात्रियों के लिए चिची माता लॉजमेंट सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर आयुषी सूदन भी मौजूद थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *