कोटद्वार-पौड़ी

सिविल जज ने किया लूथापुर, हल्दूखाता, शिवराजपुर का भ्रमण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। श्रीमती इंदू शर्मा सिविल जज (सी0डी0)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल ने नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के लूथापुर, हल्दूखाता और शिवराजपुर का भ्रमण कर जनजातीय परिवारों (बोक्सा जनजाति) की समस्याओं को सुना। इस दौरान कोटद्वार तहसील प्रशासन की ओर से 25 निर्धन जनजातीय परिवारों को स्वेटर वितरित की गई।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद पौडी गढ़वाल के अन्तर्गत आने वाली जनजातीय समुदाय एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों के बीच श्रीमती इंदू शर्मा सिविल जज (सी0 डी0)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल पहुंची। उन्होंने कोटद्वार क्षेत्र के लूथापुर, हल्दूखाता मल्ला एवं शिवराजपुर का भ्रमण कर जनजातीय परिवारों (बोक्सा जनजाति) की समस्या को सुना। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनजातीय परिवारों को दी जाने वाली कानूनी सहायता के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानूनी सम्बन्धी सहायता के लिए अपने-अपने पीएलवी से सम्पर्क करे। इसी क्रम मे कोटद्वार तहसील द्वारा 25 निर्धन जनजातीय परिवारो को स्वेटर वितरीत कि गई। इस मौके पर तहसीलदार कोटद्वार विकास अवस्थी, पीएलवी संदीप बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक अमित गौड़, सीता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!