उत्तराखंड

भाजपा ओबीसी मौर्चे का सामाजिक सम्मलेन संपन्न

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन नगर मंडल विधानसभा काशीपुर में किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के डबल सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला, कहा कि सरकार में ओबीसी समाज को सबसे ज्यादा अधिक लाभ हुआ है! प्रदेश मंत्री कमलेश कुमार जी ने प्रदेश सरकार की ओबीसी के लिए चलाई गई योजनाओं का कार्यकर्ताओं को बताया जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने सभी का आभार जताया़ ओबीसी समाज के लिए किए गए सरकार के कार्यों के बखान किया! वहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मनोज पाल, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा कमलेश कुमार,पूर्व मेयर उषा चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा महेश प्रजापति, अध्यक्ष महेश लखेड़ा जी नगर के महामंत्री रवि प्रजापति, विजय बाजवा अजय पाल आदि मौजूद रहे! संचालन अशोक सैनी ने किया़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!