कभी तेज धूप तो कभी उमस, बिगड़ने लगा स्वास्थ्य

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मौसम में हो रहे बदलाव व खानपान में लापरवाही लोगों के सेहत पर भारी पड़ रही है। हालत यह है कि इन दिनों राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में पीलिया सहित बुखार-जुखाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। ऐसे में सुबह से ही ओपीडी की पर्ची बनवाने वालों की भारी भीड़ नजर आ रही है। चिकित्सक लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।
कभी तेज धूप तो कभी वर्षा से बदल रहा मौसम लोगों को बीमार कर रहा। वर्षा काल में जलजनित रोग होने से कई प्रकार की समस्याएं हो रही हैं। जिसमें उल्टी, दस्त, पानी की कमी सहित कई विकार उत्पन्न हैं। अधिकांश लोगों में पीलिया की शिकायत हो रही है। लीवर में खराबी, त्वचा व आंखों के सफेद हिस्से का पीला पड़ना जैसे कई अन्य पीलिया के लक्षण में शामिल हैं। बेस चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशिन डा. जीसी ध्यानी ने कहा कि मौसम में बदलाव होने, दूषित खाना व गंदा पानी-पीने के कारण लोगों में पीलिया की शिकायतें आ रही है। उन्होंने मरीजों को स्वच्छ पानी का सेवन करने व बाहर का दूषित खाना खाने से बचने की सलाह दी है।

यह है पीलिया के लक्षण
– आंखों का सफदे हिस्सा पीला होना
– त्वचा का पीला पड़ना
-पेशाब का गहरे पीले या भूरे रंग का होना
– मल का रंग हल्का या सफेद जैसा होना
– अत्यधिक थकान व कमजोरी महसूस होना
– लागातर बुखार रहना
– पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन

पीलिया से बचाव के उपाय
– स्वच्छ और उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं
– ताजा और साफ भोजन करें, बाहर का दूषित या कटा हुआ खाना खाने से बचे
– खाने से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोएं
– संतुलित आहार लें, बाहर के भोजन से बचे
– बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवा न लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *