बेटा पर्ची की लाइन में पिता की इमरजेंसी की सीढ़ी पर मौत

Spread the love

बागेश्वर। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय हरीश बिष्ट पुत्र हयात सिंह निवासी होराली बनलेख अपने बेटे के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनका बेटा पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगा था। इसी दौरान अचानक हरीश बिष्ट की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया।
डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उनकी मौत हो गई। चिकित्सक डॉ. मेधा ने बताया कि मरीज को गंभीर हालत में इमरजेंसी में लाया गया था। उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन अत्यधिक ब्लीडिंग के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों के अनुसार मृतक पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *