समस्याओं के निराकरण की मांग की

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। उन्होंने रोष व्यक्त करत हुए कहा कि आश्वासन मिलने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
परिषद की राजकीय कन्या इंटर कालेज कोटद्वार में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि राज्य कर्मचारी और अधिकारी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि कई विभागों में पद रिक्त चल रहे है, लेकिन सरकार इन पदों को नहीं भर रही है। जल्द से जल्द रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी चाहिए। परिषद की कोटद्वार शाखा अध्यक्ष मुकेश रावत ने दैनिक श्रमिकों को नियमित करने, पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ पूर्व की भांति देने और संतोषजनक सेवा पर एसीपी का लाभ देने की मांग की। बैठक में परिषद के दुगड्डा शाखा अध्यक्ष विजेंद्र तोमर, सरदार नरेश सिंह, देवेंद्र सिंह, मोहर सिंह, दीपक चौहान, रतन रावत, सतीश कुमार, नरेंद्र सिंह चौहान, पीएल बडोला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *