उत्तराखंड

विश्वविद्यालय में क्वालिटी शिक्षा देने पर विशेष फोकस : प्रो. जोशी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

टिहरी : श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने गुरुवार को विवि मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि एनईपी के तहत विश्वविद्यालय में क्वालिटी शिक्षा देने पर विशेष फोकस करने के साथ ही विश्वविद्यालय मुख्यालय चंबा को गतिविधियों का केंद्र बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिसके सुखद परिणाम भी सामने आने लगे हैं।
चंबा विवि मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रो. जोशी ने बताया कि क्वालिटी शिक्षा के तहत शोधों पर फोकस किया गया है। जिसका परिणाम एक साल के भीतर 200 रिसर्च पेपरों का प्रकाशन अंर्तराष्ट्रीय स्तर के जर्नलों में प्रकाशित करवाने के साथ ही 15 पेटेंट भी करवाये गये हैं। कार्यकाल में अब तक 10 बड़ी कांफ्रेंस भी विवि में करवाई गई है। आगामी 11 व 12 जून को भी एक बड़ी कांफ्रेंस भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर आयोजित होने वाली है। क्वालिटी शिक्षा तहत फेकल्टी डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है। विवि मुख्यालय पर बीसीए कोर्स शुरू किया गया है। जिसके परिणाम बेहतर आ रहे हैं। ऋषिकेश कैंपस में भी बीबीए और बीसीए की कक्षाओं का संचालन कर बेहतर परिणाम हासिल किये जा रहे हैं। कहा कि पूरा प्रयास है कि प्रमुख गतिविधियों का केंद्र चंबा स्थित विवि मुख्यालय को बनाया जाय। जिसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। यहां पर आगामी 26 मई को उपलब्धि के तौर पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है। नैखरी कैंपस को सुदृढ़ करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!