खेल व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम

Spread the love

सेंट्रल कमांड अंतर-क्लस्टर अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में केंद्रीय कमान अंतर-क्लस्टर अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ हुआ।
क्लस्टर स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन द्वारा पहली बार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल नं. 1 रुड़की, आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शनिवार को डायस स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, श्रीमती रेखा नेगी द्वारा फुटबॉल को किक मारकर किया गया। प्रथम दिवस का पहला मैच एपीएस बीरपुर एवं एपीएस नं. 1 रुड़की के मध्य खेला गया, जिसमें एपीएस नं. 1 रुड़की ने एपीएस बीरपुर को 2-0 से पराजित किया। दूसरा मैच एपीएस नं. 1 रुड़की एवं एपीएस लैंसडौन के मध्य खेला गया। मैदान में छात्राओं के उत्साह एवं खेल कौशल ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुन्द्रियाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनमें टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *