शिविर में दी महिला अपराध, साइबर क्राइम की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन पर शनिवार को राजकीय चिकित्सालय सतपुली में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कानूनी, पोक्सो एक्ट, महिला अपराध, साइबर क्राइम की जानकारी दी गई।
सुश्री नेहा सिविल जज जूनियर डिवीजन सतपुली ने लोगों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया। कहा कि दवाइयों का इस्तेमाल चिकित्सक के बिना परामर्श नहीं करना चाहिए। उन्होंने एक्सपायरी दवाई से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते कहा कि एक्सपायरी के सेवन से पेट दर्द, उल्टी, सिर दर्द और एलर्जी हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी मेडिकल स्टोर से दवाई लेते समय ध्यान रखें की दवाई का पैकेट फटा ना हो या खुला ना हो। कहा कि घर पर दवाइयां हमेशा सुरक्षित रखनी चाहिए और छोटे बच्चों से दूर रहनी चाहिए, खुली दवाइयों का प्रयोग ना करें, यदि मेडिकल स्टोर पर कोई एक्सपायर डेट की दवाइयां बेचते है तो उसकी सूचना यथा शीघ्र औषधि निरीक्षक को दें। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी सतपुली डॉ. आशीष ढौंढियाल, पीएलबी पुष्पेंद्र राणा, डॉ. एस कंडारी, डॉ. अंशु, डॉ. स्मृति, डॉ. अनंता, नरेन्द्र सिंह नेगी, रीता, कोमल, संगीता, साहिल, प्रियंका, दीपिका असवाल, नूतन, मनीषा, वेद प्रकाष, आरती बिष्ट, रोहित सिंह, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *