उत्तराखंड

राज्य कर्मचारियों ने रैली निकाल जताया विरोध

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। 18 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में रैली निकाली। कर्मियों ने कहा सरकार लगातार उनकी अनदेखी करती आई है। लंबे समय से संघर्ष के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हुई है। कहा अब वे अपना हक लेकर रहेंगे। सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारी कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में रैली निकाली। रैली कलक्ट्रेट से होते हुए टकाना तिराहा, विकास भवन से वापस कलक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उन्होंने सभा करते हुए कहा लंबे समय से वे पूर्व की तरह कार्मिकों को मिलने वाले एसीपी 10, 16, 26 वर्ष करने, मिनिस्ट्रीयल संवर्ग में भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। कहा जबकि पूर्व में शासन स्तर पर समझौता भी हुआ था। बावजूद इसके प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजरंदाज कर रही है। कहा अब अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संचालन जिला सचिव बिजेन्द्र लुंठी व चंद्र शेखर भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!