कोटद्वार-पौड़ी

सुरखेत में स्वयं सेवियों को कराया योगभ्यास

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में एनएसएस स्वयं सेवियों ने योगासनों का अभ्यास किया। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक फिट इंडिया अभियान चलाया जा रहा है।
रासेयो के गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि स्वयं सेवियों को प्राणायाम आसनों का अभ्यास कराया। जिसके अंतर्गत ध्यानयोग अभ्यास कराया गया। ध्यान योग करने से मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ती है, जिससे परीक्षा के समय याद करने में आसानी होती है। योग शास्त्र में कहा गया है कि शरीर स्वस्थ है तो मन स्वस्थ तथा मन स्वस्थ है तो आगे बढ़ सकते है। योगाभ्यासों को प्रात: नियमित रुप से करने से शरीर स्वस्थ एवं तंदरुस्त रहता है। शरीर की व्याधियां दूर होती हैं, मोटापा नहीं रहता। शरीर में स्फूर्ति लचीलापन बना रहता है एवं इसे प्राकृतिक स्थलों में करने से दुगुना लाभ मिलता है।
फिट इंडिया कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए विद्यालय के गणित प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले कार्यक्रम को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरने रिजिजू द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लांच किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। कोविड-19 के मानको का पालन करते हुए युवाओं के लिए योग रन फॉर इंडिया, साइकिलिंग, ऐरोविक एक्सरसाइज, तैराकी गतिविधियां की जायेगी। इसके साथ ही प्रत्येक स्वयं सेवी अपने पास-पड़ोस के दस घरों के लोगों को भी फिटनेस टिप्स देकर उन्हें जागरूक करेगें। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन करके युवा अपनी फिटनेस की परख करेगें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित किये जाने वाले फिट इंडिया मूवमेंट के साथ ही स्वयं सेवी अपने घरों में भी फिटनेस एट होम एण्ड फिटनेस विद फैमली कार्यक्रमों द्वारा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर स्वयं सेवी अंकित कुमार, सोहन सिंह, शुभम रावत, सचिन, नीरज, प्रफुल्ल राणा, मोहित रमोला, रोहित, रौनक, संदीप आदि ने योग आसनों का अभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!