कोटद्वार-पौड़ी

जनसंख्या नियत्रंण कानून लागू करने की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। धन्वतंरि जन स्वास्थ्य सेवा समिति ने केन्द्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र लागू करने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि देशहित में यह कानून लागू किया जाना अति आवश्यक है। इस कानून के लागू होने से जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण लगेगा।
समिति के सचिव भूपेन्द्र शर्मा ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न संसाधन, सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरण संकट द्वारा राष्ट्र को संभावित गृह युद्ध से बचाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बिल संसद से पारित करने और लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या आज 135 करोड़ को पार कर चुकी है। कम क्षेत्रफल होने के बावजूद इतनी अधिक आबादी का ही परिणाम है कि उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन बहुत तेजी से कम पड़ते जा रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय स्थितियां विस्फोटक होती जा रही हैं। इसलिए अधिकतम दो बच्चों का कानून बनाकर लागू किया जाना चाहिए। दो बच्चों से अधिक होने पर उनसे भारत की नागरिकता छीनी जाय। हमारे देश में आबादी के इस जबरदस्त विस्फोट पर लगाम लगाना समय की मांग है और यह देश व समाज के हित में अब बहुत जरूरी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!