नदियों के भू कटाव को रोकने हेतु सर्वे शुरू

Spread the love

हल्द्वानी। गौला नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग सर्वे रिपोर्ट के अनुसार नदी से हो रहे भू कटाव को रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार करेगा। इसकी अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिले में गौला और कोसी नदी बरसात में किनारे रहने वाले लोगों को खतरा बन जाती हैं। आसपास की भूमि भी कटाव से नदी मे समा जाती है। स्थानीय लोग और किसानों लंबे समय से नदी में तटबंध बनाने की मांग कर रहे हैं। अब सिंचाई विभाग बाढ़ से प्रभावित इलाकों का चिह्नीकरण कर तटबंध बनाने का प्रस्ताव बनाएगा। इसके लिए विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सर्वे के निष्कर्ष के अनुसार कार्ययोजना बनायी जाएगी जाएगी।
इन क्षेत्रों में होता है खतरारू बरसात के दौरान पहाड़ों में अधिक बारिश होने पर गौला और कोसी नदी में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। इन नदियों के किनारे काठगोदाम, हल्द्वानी, किच्छा और रामनगर में बसे रिहायशी इलाकों को खतरा बना रहता है। नदी किनारे बसे गावों के किसानों की षि भूमि भी लगातार कटाव से बर्बाद होती रहती है।
नदियों द्वारा किए जाने वाले नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। इसके आधार पर बचाव के उपायों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।- आरबी सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *