स्वराज पार्टी 1 दिसम्बर को निकालेगी पदयात्रा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार नव निर्माण संघर्ष समिति आगामी 1 दिसम्बर को स्वराज जागरूकता पदयात्रा निकालकर प्रदेश सरकार एवं नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेगें। साथ ही निगम निगम, तहसील, कलालघाटी, हल्दूखाता, सनेह क्षेत्र की पटवारी चौकियों में धरना देगें।
गुरूवार को आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि नगर निगम कोटद्वार द्वारा थोपे जाने वाले सम्पत्ति कर को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस की नौटंकी से सिद्ध होता है कि दोनों ही पार्टियां रग-ठग की भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सम्पत्ति कर वसूली का आदेश पहले ही कर चुकी है और कांग्रेस पार्टी की ओर से 25 फरवरी 2020 को बोर्ड बैठक में सम्पत्ति कर का प्रस्ताव नगर निगम मेयर की अध्यक्षता में पास हुआ है। भाजपा-कांग्रेस आपस में लड़कर जनता का ध्यान सम्पत्ति कर, जिला विकास प्राधिकरण की वसूली, मोटर नगर निर्माण, ट्रेचिंग ग्राउण्ड के मामले से हटाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियां केवल 2022 के चुनाव को लेकर जनता को गुमराह कर रहे है। यह पार्टियां नगर निगम कोटद्वार की समस्याओं का निराकरण करना नहीं चाहते है। संघर्ष समिति दोनों ही पार्टियों की नाकामियों का पर्दाफाश करेगी।