स्वरोजगार हेतु अधिकारी करेगें युवाओं से संवाद
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद के अन्तर्गत स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं से मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत स्थापित पावर प्लांट व अन्य वैकल्पिक व्यवसाय हेतु नगर सेवायोजन अधिकारी पौड़ी, परियोजना अधिकारी उरेडा, महाप्रबन्धक उद्योग केन्द्र कोटद्वार वेबिनार के माध्यम से शनिवार 26 सितम्बर को सीधा संवाद करेगें।
नगर सेवायोजन अधिकारी पौड़ी द्वारा शनिवार 26 सितम्बर को अपराह्न 12 बजे से वेबिनार के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद किया जायेगा। योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु परियोजना अधिकारी (उरेडा) शिव सिंह मेहरा व महाप्रबन्धक उद्योग केन्द्र कोटद्वार मृत्युंजय सिंह भी उपस्थित रहेंगे। नगर सेवायोजन कार्यालय पौड़ी से प्राप्त जानकारी के अनुसार होप पोर्टल पर पंजीकृत ऐसे युवा जिन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु रूचि अंकित की थी, उनसे दूरभाष पर वार्ता कर संवाद में प्रतिभाग हेतु लिंक प्रेषित किया जा चुका है। सौर ऊर्जा पावर प्लांट स्थापित करने के इच्छुक अन्य युवा भी उक्त वेबिनार में प्रतिभाग हेतु 26 सितम्बर को 10 से 11 बजे तक दूरभाष नम्बर 9411729796 के माध्यम से पंजीकरण कर लिंक प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास हेतु प्रदेश के उद्यमशील युवाओं, प्रवासियों एवं कृषकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना संचालित की जारी है।