पोस्टर में तनीषा राणा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : छबी सेवा फाउंडेशन, छबी विश्व फाउंडेशन एवं मॉन संस्था ने गुरूवार को पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कैंसर जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अतुल बमराड़ा ने बताया कि प्रतिभागियों ने कैंसर की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली, तंबाकू निषेध, प्राथमिक जांच व रोग से जुड़े सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर आधारित संदेश परक पोस्टर प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कैंसर के लगभग 40 प्रतिशत मामलों को उचित जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर जांच के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने युवाओं से कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रतियोगिता में तनीषा राणा ने प्रथम, विकास भारती ने द्वितीय और पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शीतल ममगाईं, अक्षत खुगशाल, पूनम बमराड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *