जिपं सदस्य ने मंडलायुक्त को सौंपा विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड थलीसैंण के टीला सीट के जिपं सदस्य डॉ. शिवचरण नौडियाल ने मंडलायुक्त आनंद स्वरूप से मुलाकात कर आपदा प्रबंधन, विद्युत, सड़क, पेयजल व कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याएं आयुक्त को बताईं। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। की। मंडलायुक्त ने जनसमस्याओं को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया।
गुरूवार को डॉ. शिवचरण नौडियाल ने आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त से मुलाकात कर क्षेत्र में युवा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की मांग की। कहा कि रोजगार के सीमित अवसरों के कारण क्षेत्र के युवा लगातार पलायन कर रहे हैं। यदि स्थानीय स्तर पर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाता है तो युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम बंगाणियों, स्योली तल्ली आदि गांवों में करीब 10-12 सालों से कृषि भूमि व मुख्य मार्गों के बीच स्थापित बिजली के खंभों को अयंत्र स्थापित किया जाए। इनसे ग्रामीणों व पशुओं की सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। साथ ही कुंवाखरक, कांडा बरतोली, बहेड़ी, भरीख, किमोली आदि के विभिन्न संपर्क मार्गों और पुलियों के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *