महिलाओं को पढ़ाया कानून का पाठ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पुलिस ने पौड़ी गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं को नए कानूनों और साइबर अपराधों के विषय में जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने आश्वस्त किया कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना तय है। बताया कि महिला की सुरक्षा व शिक्षा को लेकर शासन गंभीर है। बेटियों के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत हो तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर का सहारा लें।
महिला हेल्प लाइन प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अनीता नेगी ने अपनी टीम के साथ पौड़ी गांव में जाकर महिलाओं को भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 तीन नए संशोधित कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि नया कानून पीड़ित केंद्रित दृष्टिकोण पर आधारित है। इसमें पीड़ितों की भागीदारी, आसान न्याय प्रक्रिया और पारदर्शिता के प्रवाधान हैं। नए कानून में गैर कानूनी श्रम, बेजुबानों से उपेक्षापूर्ण आचरण के साथ-साथ भूमि अथवा पानी जैसी संपति विवादों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाएं भी शामिल की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *