Uncategorized

टैक्सी संचालकों ने किया नगर पालिका अध्यक्ष का घेराव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नगर से बाहर टैक्सी स्टेंड बनाने का विरोध करते हुए टैक्सी संचालकों ने नगर पालिका अध्यक्ष का घेराव किया। उन्होंने कहा पिछले 20वर्षों से नगर पालिका टैक्सी संचालकों से पार्किंग शुल्क वसूल रही है तो पालिका को ही नगर के भीतर स्टेंड बनाने चाहिए। बावजूद इसके पालिका प्रशासन व पुलिस की जनविरोधी नितियों में साझेदारी का काम कर रही है। कहा नगर से बाहर स्टेंड बनाना यात्रियों व टैक्सी संचालकों के हित में सही नहीं है, जिसका हमेशा विरोध किया जाएगा। गुरुवार को टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में वाहन स्वामी व संचालक नगर पालिका पहुंचे और अध्यक्ष का घेराव किया। उन्होंने कहा नगर पालिका पिछले 20वर्षों से नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों से पार्किंग शुल्क ले रही है। बावजूद इसके उसने आज तक पार्किंग का निर्माण नहीं किया। कहा नगर पालिका अपने फायदे के लिए आज तक काम करती रही है। इन हालातों में उसे नगर के भीतर खाली पड़ी जमीन में पार्किंग बनानी चाहिए। यह उसकी नैतिक जिम्मेदारी भी है। कहा नगर से बाहर टैक्सी स्टेंड बनाना प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका की नाकामी को साफ दर्शाता है। इससे यात्रियों के साथ ही टैक्सी संचालकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। बावजूद इसके उनकी परेशानी को नजरंदाज कर पुलिस प्रशासन जबरन अपने कानूनों को सब पर थोप रहा है। कहा नगर से बाहर स्टेंड बनाने का हमेशा विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!