उत्तराखंड

टैक्सी यूनियन ने जिपं अध्यक्ष को घेरा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नगर के महात्मा गांधी मार्ग में स्थित टैक्सी स्टेंड को अन्यत्र शिफ्ट करने से गुस्साए टैक्सी संचालकों ने जिपं अध्यक्ष का घेराव किया। टैक्सी चालकों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि इस नियम से वे तो परेशान हैं ही साथ ही बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है। शनिवार को चंडाक क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होकर जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा वापस जिला मुख्यालय लौट रही थी। खड़कोट के पास टैक्सी चालकों ने उन्हें रोक लिया और आवाजाही बंद कर दी। इस दौरान टैक्सी चालकों ने जिपं अध्यक्ष को बताया कि वे कई वर्षों से महात्मा गांधी मार्ग में स्थित टैक्सी स्टेंड से टैक्सियों का संचालन कर रहे हैं, लेकिन अब प्रशासन ने टैक्सियों को स्टेंड से हटाकर चंडाक मार्ग में शिफ्ट किया है। उन्होंने कहा कि तकरीबन 40 वर्षों से इस स्टेंड से ही चंडाक, मोस्टामानो, टेड़ा, दिग्तोली, नाकोट, बांस, जजराली के लिए वाहनों का संचालन होता आ रहा है, लेकिन अब प्रशासन ने उक्त स्थान पर वाहन खड़ा करने पर रोक लगा दी है। इससे उन्हें खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। साथ ही यात्री भी इस व्यवस्था से परेशान हैं। खरीदारी और अन्य कार्यो के लिए बाजार में आवाजाही करने वाले यात्रियों को वाहनों के लिए बाजार से पैदल सामान ढोना पड़ रहा है। मार्ग बंद करने से यहां वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार पंकज चंदोला मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित टैक्सी चालकों से वार्ता कर उन्हें समझाया। तब कहीं आधे घंटे बाद यातायात बहाल हुआ। बाद में टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि अगर टैक्सी स्टेंड को पूर्व निर्धारित स्थान से ही संचालित नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!