उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

टिहरी। शुक्रवार देर रात को लंबगांव ओनाल गांव जा रही एक कार अनियत्रिंत होकर नीचे वाली सड़क में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। लंबगांव थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक कार लंबगांव से ओनाल गांव जाते समय मौल्य गांव के समीप मोल्य बैंड पर अनियंत्रित होकर ओनाल गांव की ओर जाने वाली नीचे वाली सड़क पर जा गिरी,जिससे कार में सवार शिक्षक बलवीर सिंह (49) पुत्र हुकम सिंह राणा निवासी ओनाल गांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीण अपने निजी वाहन से बलवीर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव चौंड ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक बलवीर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौल्य गांव में शिक्षक के पद कार्यरत था,वह देर रात लंबगांव से अपने गांव ओनाल गांव जा रहा था, इसी दौरान उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई,जिसमे उनकी मौत हो गई। बताया इस दौरान शिक्षक कार में अकेला सवार था। शिक्षक की एक पुत्री और दो पुत्र हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, नत्थी सिंह राणा, रामभरोसे राणा, अटल सिंह जड़धारी, शंभू सिंह राजपाल सिंह, राकेश कडिंयाल, शांति बिष्ट सहित कई लोगों ने शिक्षक की मौत पर गहरा दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!