बेहतर समाज का निर्माण करते हैं शिक्षक: राणा
राजकीय शिक्षक संघ अधिवेश्ोन में बोले द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय शिक्षक संघ की ओर से विकासखण्ड द्वारीखाल में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी अधिवेशन का आयोेजन किया गया। इस दौरान मुुख्य अतिथि द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंंद्र राणा ने कहा कि समाज कोे बेहतर दिशा में ले जाने के लिए गुरु का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
द्वारीखाल विकासखण्ड के शहीद विपिन रावत सभागार में आयोेजित कार्यक्रम का ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश रावत व संघ के पदाधिकारियों एवं गुरूजनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। अधिवेशन में विकासखण्ड के हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन में शिक्षको के द्वारा अपनी समस्याएं रखी गई। यह अधिवेशन छह वर्षों में किया जाता है। ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा की गुरू की महिमा अनन्त है। गुरूजनों के ज्ञान प्रेरणा और प्रयासो से व्यक्ति अपने जीवन के संघर्षों से लड़ने योग्य बनाता है। गुरू ही हमें ज्ञान देता है। गुुरू की शिक्षा के द्वारा ही डाक्टर, इंजीनियर,वैज्ञानिक आदि बनते है। गुरू के बारे में जितना भी कहा जाय कम ही है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि उन्होंने गतवर्ष 1500 गरीब बच्चों को गोद लिया है। साथ ही इण्टरमीडिए के छात्र छात्राओं के लिए आगामी कैरियर तैयारी के लिए पुस्तक वितरित भी की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयदीप रावत मंत्री मनमोहन सिंह चौहान एवं अन्य वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में प्रमुख द्वारा किए गए विकाकार्यों की तारीफ की। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षको को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष एव कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रमुख को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी का भी गठन किया गयाा। जिसमें अध्यक्ष अब्बल सिंह रावत, उपाध्यक्ष राजीव थपलियाल, उपाध्यक्ष महिला रेखा ध्यानी, मंत्री संजय सिंह रावत, संयुक्त मंत्री हरेन्द्र सिंह राणा, संयुक्त महिला मंत्री भावना नेगी, आय व्यय निरीक्षक इन्द्रमोहन डोभाल को सर्वसहमति से र्निविरोध घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप नेगी ने किया।