तीन गांवों में दिखे भालू, ग्रामीणों में दहशत

Spread the love

नारायणबगड़। ब्लॉक के बमियाला, कफोली और नोलापानी गांवों में भालुओं के लगातार देखे जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। भालुओं के डर से महिलाओं के कामकाज और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार भालुओं के झुंड गांवों के आसपास घूम रहे हैं। ये भालू ग्रामीणों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार को बमियाला और कफोली गांव के ग्रामीण वनक्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भालुओं की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने वनक्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भालुओं को जंगल में खदेड़ने का आग्रह किया। वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर वनकर्मियों की एक टीम प्रभावित गांवों की ओर रवाना कर दी गई है। भालुओं को भगाने के लिए ग्रामीणों को पटाखे भी दिए गए हैं। ज्ञापन देने वालों में केशर सिंह, कृपाल सिंह, गोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, ममंद अध्यक्ष नंदी देवी, संगीता देवी, जीतसिंह, उदयसिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *