लावारिश कुत्तों का आतंक, खुले नारायणबगड़ के स्कूल

Spread the love

चमोली। बीते चार दिनों से लावारिश कुत्तों के आतंक से लोगों को राहत मिली। शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय के स्कूलों को भी खोल दिया गया। लोग डंडा साथ लेकर अपने बच्चों को स्कूलों तक छोड़ने गए। अभिभावकों ने अतिरिक्त सावधानी बरती। बीते कुछ दिनों से नारायणबगड़ बाजार में लावारिश कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। हमले में पांच स्कूली बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए डीडीआरएफ और पशुपालन विभाग, वन विभाग की सहयोग से 90 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया गया।
पिछले चार दिनों में लावारिस कुत्तों के हमले में 11 लोग घायल हुए जिनमें पांच स्कूली बच्चे भी शामिल रहे। कुत्तों की बढ़ती दहशत को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के सभी विद्यालयों में 23 अगस्त तक अवकाश घोषित कर विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए थे। वहीं बृहस्पतिवार शाम को कुत्ते ने एक गाय और खच्चर को भी काटा। बाद में गाय और खच्चर को टीका लगाया गया। अब सामान्य होती जा रही स्थिति को देखते हुए शनिवार से स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। बीईओ अनिनाथ ने इसकी पुष्टि की है। दूसरी ओर लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए डीडीआरएफ की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और लोगों से अपने कुत्तों को वैक्सीन लगाने की अपील कर रही है। कुत्तों के लगातार हमलों से बाजार और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ था। जरूरी काम से बाहर आने वाले लोग हाथों में डंडा लेकर आ रहे हैं।
अब तक 90 पालतू और लावारिस
कुत्तों का हो चुका वैक्सीनेशन
प्रशासन और पशुपालन विभाग ने एसडीआरएफ टीम की मदद से अभियान चलाकर 36 कुत्तों का टीकाकरण किया।
पशुचिकित्सक डॉ उत्तम कुमार ने बताया कि अब तक 90 पालतू और लावारिस कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। गौरतलब है कि कुत्तों का वैक्सीनेशन कराने के बाद क्षेत्र में कुत्तों के हमलों में कमी आने तथा स्थिति सामान्य होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *