कोटद्वार-पौड़ी

ठंड ने दी दश्तक, अलाव के लिए करना होगा इंतजार

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार में ठंड ने दश्तक दे दी है। सोमवार सुबह कोहरा छाये रहने से लोग देर सुबह तक बिस्तर में ही दुबके रहे। मुख्य चौक-चौराहों पर लोग ठिठुरते हुए नजर आये, दिसम्बर माह के तीसरे सप्ताह तक भी नगर निगम अलाव की व्यवस्था नहीं कर पाया है, जबकि जिलाधिकारी ने नगर निगम को अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिये है। निगम क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीर और मजदूर वर्ग ठिठुरने को मजबूर है।
सोमवार सुबह से ही आासमान में कोहरा छाए रहने से लोग देर सुबह तक बिस्तर में ही दुबके रहे। ठंड की मार से बचने के लिए लोग बिस्तर में ही दुबके रहे। सुबह करीब 11 बजे ही इन्द्रदेव के दर्शन हो पाये। शाम होते-होते ठिठुरन और बढ गई। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किये।  खासतौर पर ऑफिस जाने वाले लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटें नजर आए। सर्द हवाओं की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ा। इस तरह घर से लेकर दफ्तर तक ठंड की वजह से कामकाज प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी कोहरा और पड़ने के आसार हैं। यानि आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह कोहरा भी पड़ेगा। घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच ठंड ने लोगों को कंपकंपा कर रख दिया है। ठंड के कारण गलन इतनी बढ़ गई है कि लोगों का एकमात्र सहारा गर्म कपड़े व आग बना हुआ है। ठंड के चलते सोमवार की शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबक गए, जहां अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने का प्रयास किया। इससे पहले तो धूप के कारण मौसम का अलग ही रूप था लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। सड़क पर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। सुबह तक मौसम में गलन रहने के बाद शाम को चल रही ठंड हवा के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम के परिवर्तन के कारण लोगों के काम पर भी प्रभाव पड़ा है। लंबे समय तक लोग घरों में ही दुबके नजर आ रहे हैं। नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि अलाव जलाने के लिए लकड़ियों हेतु टेण्डर निकाला गया है, 17 दिसम्बर को टेण्डर खुलेगा और 20 दिसम्बर से निगम क्षेत्र में अलाव जलाये जायेगें।   उन्होंने बताया कि फिलहाल पूर्व में चिन्हित किये गये करीब 21 स्थानों पर ही अलाव जलाये जायेगें। आयश्यकतानुसार अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!