उत्तराखंड

थराली विधायक ने चुनाव में दिए भारी जनसमर्थन पर जताया आभार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांवों का भ्रमण कर चुनाव में दिए भारी जनसमर्थन पर मतदाताओं का आभार जताया। वहीं ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हुए उनका निराकरण करने का हरसंभव प्रयत्न करने का आश्वासन दिया। थराली विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजयी विधायक भूपाल राम टम्टा ने प्रमुख बाजारों और कस्बों में आभार कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों का रूख कर दिया हैं। इसके तहत उन्होंने पिंडर घाटी के दुरस्थ गांव आलकोट, भटियाणा, मेटा मल्ला, मेटा तल्ला आदि गांवों का भ्रमण किया। जहां पर उनके समर्थकों का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और पुष्प वर्षा सहित अन्य पारंपरिक तरीकों से भव्य स्वागत किया। इन मौकों पर विधायक टम्टा ने चुनाव में उन्हें दिए भारी जनसमर्थन देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले से ही क्षेत्र की जनसमस्याओं से रूबरू हैं। उनका हमेशा प्रयास रहेगा कि वरीयता के अनुसार समस्याओं का समाधान निकाला जाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत यातायात सुविधा से वंचित गांवों में सड़क पहुंचाना, सड़कों स्थिति को सुधारना, बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं के साथ ही शिक्षा के स्तर में सुधार लाना है। इस मौके पर थराली मंडल के अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, भाजपा नेता गिरीश चमोला, भटियाणा के प्रधान पंकज जोशी, जगदीश प्रसाद, ममंद अध्यक्ष दीपा नेगी, आलकोट प्रधान संगीता देवी, सरिता कंडारी, ममंद अध्यक्ष शांति देवी, सरपंच बालक सिंह कंडारी, दलवीर सिंह नेगी, नारायण सिंह बिष्ट, बख्तावर सिंह नेगी, पुष्कर सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, भगवान सिंह नेगी, दीवान सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, ममंद अध्यक्ष शाकुंभरी देवी, शांति देवी, सरोजिनी देवी, प्रकाश जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, दमयंती जोशी, रेखा देवी, भास्कर जोशी, रामचंद्र जोशी, रघुवीर सिंह कंडारी, दीवान सिंह नेगी, भगवत सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!