उत्तराखंड

साद्गी के साथ मनाई गांधीजी और शास्त्रीजी की जयंती-

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। जिले में महात्मा गांधी की 152वीं जयंती साद्गी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रृद्घा के साथ नमन किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने गांधी व शास्त्री के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण किया। इसके अलावा झंडारोहण किया।उन्होंने कहा कि गांधी व शास्त्री को तभी सच्ची श्रद्घांजलि होगी जब हम उनके बताए राह पर चलकर उसका अनुसरण करेंगे। हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने देश की प्रगति व समाज में समरसता के लिए किए गए त्याग का ही परिणाम है कि आज हम सभी एक आजाद व समृद्घ भारत में आजादी का जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गधी जी का सिद्घांत सत्य अंहिसा, अन्तोदय आदि न केवल प्रासांगिक है, बल्कि भारतीय समाज की एक मजबूत जड़ के रूप में भी स्थापित है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता, अहिंसा तथा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम व अन्य भजनों का गायन किया गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने दोनों नेताओं के जीवन पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। जो बस स्टेशन होते हुए नुमाईशखेत स्थित स्वराज भवन के समीप गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्घांजलि अर्पित कर संपन्न हुई।
क्रस कंट्री दौड़ा आयोजित
बागेश्वर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भागीरथी बाईपास से क्रांस कंट्री दौड का आयोजन किया गया, जिसे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालक एवं बालिका 14 से 18 आयु वर्ग में आयोजित क्रांस कंट्री दौड में बालक वर्ग में चेतन प्रथम, मुकेश शर्मा द्वितीय, सागर टगडिया तृतीय रही। बालिका वर्ग में सुहानी आर्या प्रथम, ज्योति कोरंगा द्वितीय, निर्मला परिहार तृतीय रही। जिन्हें ताईक्वाईडो हल में मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल द्वारा पुरस्त किया। इस मौंके पर अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!